Sunday, June 30, 2024

बेटी की चिंता  

  सुभा अभी सोलह बरस की ही हुई है कि रिश्तेदार गोमती को आकर कहने लगे ,सुभा का ब्याह करदे ,बड़ी हो रही है। तुम दोनो खेत पर चले जाते हो ,बेटी पड़ोस में जाकर बैठती है ,कब ,क्या ऊंच -नीच हो जाय क्या भरोसा। गोमती बोल पड़ती है -अरे ! क्या बात करती हो ? उसकी बहन कम्मो को  भी तो सुभा रखती है। गोमती की चिंता तो यही लोग बढ़ा जाते हैं।

एक दिन गोपी के पास उसका दोस्त आ गया ,सुन भाई ! पास के गांव में एक लड़का है ,ठीक है ,खाता -पीता घर है ,पैसा भी देगा ब्याह भी कर लेगा ,तुझे कुछ खर्च नहीं करना अपनी सुभा के लिए अच्छा है। हाँ ,लेकिन पहले गोमती से बात करता हूँ ,तब बताऊंगा। भाई ! मैंने बता दिया है ,लड़की आठ क्लास पढ़ी है ,सब काम कर लेती है ,सुन्दर है। गोमा को जब सारी बात बताई गई तब ,उसे भी ठीक लगा। 

पता करलो लड़का दारु तो नहीं पीता ? हाँ ,हंसा बता तो रहा था कि ऐसा नहीं है। होली के बाद सुभा का ब्याह भी हो गया। ससुराल में आठ दिन तक तो पार्टी चलती रहीं। सुभा को दुःख था बहन और माता -पिता को छोड़कर जाने का। 

जब सब विदा हो गए तब ,सुभा की असल जिंदगी शुरू हो गई ,पैसे वाला ठाकुर पत्नी के साथ मनमानी करने लगा। सुभा को लगा जब ,शादी के बाद यही सब होता है तो ,लड़कियां खुश क्यों होती हैं ? हंसा की बुरी आदतों से तंग आकर अपनी माँ के पास वापस आ गई। बाबा से बोल दिया उस राक्षस के पास नहीं जाउंगी। अगर वापस जाने का बोलोगे तो ,मर जाउंगी। गोमती सुनकर सन्न रह गई , अब ,ठाकुर भी गायब था। दोस्त भी भाग गया। एक बरस के भीतर ही रिश्ता ख़तम भी हो गया। 

सुभा माँ के घर रहने लगी ,पता चला कि गर्भवती है। ठाकुर ने मानने से इंकार कर दिया कि उसका बच्चा है। सुभा को शहर भेज दिया ,वहां लड़के को जन्म दिया। कुछ समय बाद सुभा गांव आ गई। बच्चा एक बरस का हो गया था। एक दिन गोपी का दोस्त हरिया खेत पर ही मिल गया ,भाई ! अपनी सुभा के लिए रिश्ता है ,लड़के को सब बता दिया है ,बेटा है ये भी बता दिया है ,सोचकर बताओ।  बिटिया अभी छोटी ही है। 

गोपी ने सुभा के सामने ही सारी बात साफ़ बता दी ,बेटा तुहरे साथ ही बच्चे  भविष्य है तो ,सोचकर बताना ,क्या करना है। लड़के का नाम वीर है ,तू उससे मिल ले। सुभा राजी हो गई ,देख सुभा !! मैं ,मजदूरी करता हूँ ,पर तेरा ध्यान रखूँगा ,बच्चे को भी पढ़ाऊंगा ,तू राजी हो तो बता ? वीर सब्जी बेचने लगा है ,सुभा घर का काम करती है। एक बेटी होने पर ऑपरेशन भी करा लिया है। वीर से रिश्ता बनाकर कोई गलती  नहीं की। जब किसी दरिंदे की बात सुनती है तब ,ठाकुर याद आ जाता है ,सुभा अपनी मेहनत की जिंदगी में बहुत खुश है। 

रेनू शर्मा 



























 

 

No comments: