Saturday, December 23, 2023

गुड टच -बैड टच  

जूही जबसे स्कूल से आई है रो रही है ,माँ को भी नहीं बता रही। बार -बार पूछने पर बताया -माँ ! गाड़ी वाले अंकल ने मुझे हाथ पकड़कर उतारा बैड टच न ,नहीं बेटा  ! कितनी बार बताया है कि अच्छी बात और बुरी बात में अंतर होता है। गाड़ी वाले भैया ने इसलिए हाथ पकड़ा जिससे तुम गिर न जाओ। सभी बच्चों को इसी तरह उतारा जाता है ? हाँ ,तो ये सही है। चलो आज इसी विषय पर चर्चा होगी। 

सावित्री सोच रही थी आज का विषय तो मुश्किल है तो , डॉ ,आकृति को शाम को घर आने का निमंत्रण दे दिया और विषय बता दिया गया। आकृति ह्यूमन बॉडी से जुड़े कुछ चार्ट लाई थी जिससे बच्चों को समझने में आसानी होगी। सभी बच्चे शांत बैठे थे ,आकृति ने चार्ट टांग दिए। बच्चों को समझाया की हमारी शरीर रचना क्या होती है , फिर बताया कि यदि इन अंगों पर कोई भी स्पर्श करने की कोशिश करे तो ,गलत है। बच्चों को शरीर  विकास की जानकारी दी। स्त्री या पुरुष कोई भी स्पर्श करे तो भी गलत है। 

   माता -पिता ,भाई -बहन का स्पर्श अलग तरह का होता है। वहां भी सावधानी रखनी चाहिए। कोई अनजान व्यक्ति आपको एकांत में ले जाने की कोशिश करे ,कोई लालच दे तो तुरंत किसी बड़े को सूचित करें। एक सीटी अपने पास रखें लड़कियां विशेष रूप से। अपने बैग में मिर्च का पाउडर या स्प्रे रखें। यदि कोई परिचित भी आपको छूने की कोशिश करे तो तुरंत वहां से चले जांय और माँ को बताएं। अधिकांश छोटे बच्चे मिठाई के लालच में आ जाते हैं तो ,लालच बुरी बला है ध्यान रखना चाहिए। 

बच्चों !! कभी कठिन परिस्थिति में फंसने पर घबराना नहीं चाहिए। वहां से निकलने का सोचना चाहिए। सभी को समझ आया होगा कि मानव शरीर का विकास कैसे होता है ,क्या परिवर्तन होते हैं। उन बदलाव के कारण ही हमारे हार्मोन्स भी बदलते हैं। सवाल कर सकते हो ,तभी सिया ने बोलै -डॉ साहिबा !! वे लोग नहीं जानते कि हम जो कर रहे हैं वह गलत है ?हाँ ,सही पूछा -देखो हमारे परिवार ,खान -पान ,रहन -सहन ,आदतों ,संस्कारों का हम सभी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। गरीब ,नशेड़ी ,झगड़ने वाले लोग हमेशा गलत करने से पहले सोचते नहीं इसलिए सभी लोगों को कुछ भी करने से पहले हमेशा सोचना चाहिए कि जो हम कर रहे हैं वो सही है या गलत। तब व्यक्ति कभी गलत नहीं करेगा। 

बच्चों !! पहले खुद के भीतर से फिर घर से ,परिवार से ,गली मोहल्ले से ,नगर से ,गांव से ,शहर से और देश से बुराई दूर हो सकती है ,कोशिश करनी चाहिए। आत्मविश्वास होना चाहिए ,माता -पिता को सब बात बतानी चाहिए। गुड लक। 





































No comments: