Saturday, December 23, 2023

यातायात सुरक्षा  

रूद्र स्कूल बस से उतरा और सामने से बस के सड़क पार करने लगा ,दूसरी तरफ के वाहन चालक ने रूद्र को नहीं देखा ,सामने आते ही गाड़ी तेजी से रुकी ,सभी लोग देखने लगे क्या हुआ ? रूद्र घबरा गया ,रोने लगा ,उसे समझ ही नहीं आया क्या हुआ ? तभी उसकी दादी भागकर आईं और रूद्र को घर ले गईं। सावित्री आज यातायात के नियमों पर चर्चा करने वाली थी। शाम को सभी बच्चे आ गए तब ,सावित्री ने एक बड़ा चार्ट निकालकर दीवार पर टांग दिया जिसमें चौराहा ,लाल ,पीली हरी बत्ती थीं। 

बताओ बच्चो हम कैसे चौराहा पार करेंगे ? नसीम ने बताया - जब पीली बत्ती होगी तब हम चलना शुरू करेंगे। नहीं भाई ! राम बोला -पीली बत्ती पर हम चलने को तैयार होंगे। सही कहा। कल्लू तुम बताओ -मौसी !! जब हमारे जाने वाले मार्ग पर हरी बत्ती होगी तब ,हम चलेंगे। तीर वाले रस्ते जाने के लिए होते हैं। सही है। गुल्लू बोलो -जब लाल बत्ती होगी तब ,हम रुक जायेंगे। दूसरी ओर जाने वालों को जाने देंगे। बहुत अच्छा। 

बच्चों !! जब हम बिना देखे रास्ता पार करते हैं ,तब दूसरे लोग समझ नहीं पाते  कि इसे कहाँ जाना है। हमारा जीवन बहुत आवश्यक है ,अनमोल है ,इसकी हमेशा रक्षा करनी चाहिए। कहीं भी जाते समय इधर -उधर देख लेना चाहिए। जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करनी चाहिए। चौराहों को पार करते समय बत्ती का ध्यान रखना चाहिए। यदि किसी वाहन से उतर रहे हैं तो ,ध्यान रखना चाहिए की गाड़ी को पहले जाने दें। रूद्र का उदाहरण आपको पता है। 

बच्चो !! हमेशा यातायात के नियमों का  पालन करना चाहिए। अस्पताल ,स्कूल ,आश्रम ,पूजा स्थल ,शमशान कहीं भी हॉर्न नहीं बजाना चाहिए। जहाँ अंधे मोड़ होते हैं ,वहां गाड़ी की स्पीड धीमी रखनी चाहिए। किसी व्यक्ति से आगे आने की होड़ नहीं करनी चाहिए। हमेशा दो पहिया गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। रात्रि में यात्रा करते समय लाइट का प्रयोग करना चाहिए और धीमे चलें। चलते समय या गाड़ी चलाते समय फोन पर बात नहीं करनी चाहिए। आज कल अपना जीवन दांव पर लगाकर लोग बात करते हुए सड़क पार करते हैं और रेलवे लाइन भी। हमेशा नियमों का पालन करना चाहिए। 



























No comments: