माँ , आज स्कूल मै हमारी टीचर ने बताया कि ज्ञान हमें शिक्षा से प्राप्त होता है। ज्ञान से अज्ञानता दूर होती है। जिस प्रकार प्रकाश करने से अंधकार दूर होता है। हाँ ,आरती ! तुम सही कहती हो , हम इंसानों के लिए वर्ण ज्ञान ,शब्द ज्ञान ,अर्थ ज्ञान सब प्रकार के ज्ञान अति आवश्यक हैं। माँ , ये वर्ण ज्ञान ,शब्द ज्ञान और अर्थ ज्ञान क्या होता है ? बताओ न , हाँ ,बताउंगी शाम को जब सारे बच्चे साथ होंगे। जी माँ।
आरती ने स्कूल से आकर खाना खाया और थोड़ा आराम किया , माँ के साथ मस्ती करती रही , शाम होते ही सारे बच्चे बैठक मै एकत्र हो गए। उन्हें ज्ञान पर चर्चा करनी थी। योगिता , बैठक मै आकर बच्चों से मिलती है बच्चों !! सब लोग बैठ जाओ हम ज्ञान पर चर्चा करेंगे। कौन बच्चा , ज्ञान के बारे मै बता सकता है ? हाँ , रमेश बताओ ,मौसी !! ज्ञान के द्वारा ही हम अपनी अज्ञानता का नाश करते हैं। हाँ , ठीक है शीला , तुम बताओ - शिक्षा के माध्यम से ही हम सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सकते हैं। सही , कहा अब , आरती तुम बताओ , शिक्षा या ज्ञान के द्वारा ही हम आत्मविश्वास पैदा कर सकते हैं। कोई और बच्चा बता सकता है हाँ , सिमरन तुम बताओ , शिक्षा के माध्यम से ही हम नौकरी या कोई व्यवसाय कर सकते हैं। बिलकुल सही कहा। बच्चो !! शाबाश सभी ने सही जवाब दिए।
अब , मैं बताती हूँ कि वर्ण ज्ञान हमारे लिए क्यों आवश्यक है। वर्ण ज्ञान होने पर ही हम लिखना और पढ़ना सीखते हैं। सही वर्ण ज्ञान और मात्राओं का ज्ञान होने पर ही हम स , श या ष का अंतर ज्ञान कर पाते हैं। शब्द का उच्चारण करने मै आसानी होती है।
शब्द ज्ञान का आशय है ,हम जो बात कहना चाहते हैं , उसके लिए सही वर्णो का प्रयोग किया जाय तभी शब्द बनते हैं। था ,रहा ,मैं जा इस बात से , कुछ समझ नहीं आया। अतः मैं जा रहा था , यह कहना उचित होगा। सही शब्दों का चयन यही होता है। इसी प्रकार अर्थ ज्ञान मै किसी भी शब्द का सही अर्थ ज्ञात होना चाहिए। जैसे - कोई कहे खेत मै कनक बिखरे हैं। कनक शब्द के कई अर्थ हैं -सोना , गेहूं , धतूरा अब यहाँ गेहूं शब्द अधिक उपयुक्त लगता है। किसी भी विषय का ज्ञान प्राप्त करने के लिए पूर्ण मनोयोग होना चाहिए।
शिक्षा के द्वारा हमें विषय ज्ञान होता है ,तब हम विज्ञान , संगीत , कला , नृत्य आदि विषयों का ज्ञान पा सकते हैं। किसी भी विषय का ज्ञान न होना अज्ञानता कहलाता है। जब हम ,विषय का ज्ञान पा लेते हैं तब ,ज्ञान पैदा होता है। जैसे - गुब्बारे मै हवा भरो तो ऊपर जाता है , पेड से पत्ता गिरा तो नीचे आता है क्योंकि गुरुत्वा कर्षण के कारन पत्ता नीचे आता है , हवा हलकी होने पर ऊपर ले जाती है गुब्बारे को।
ज्ञान हमारे लिए आवश्यक है। शिक्षा प्राप्तकर हम आत्मविश्वास से भर जाते हैं। बच्चो !! ज्ञान का दीपक जलने पर हमारी सारी अज्ञानता नष्ट हो जाती है।
No comments:
Post a Comment