Friday, December 22, 2023

 ज्ञान का दीपक 

माँ ,आज हमें टीचर ने बताया कि ज्ञान शिक्षा से मिलता है ,ज्ञान से अज्ञानता दूर होती है ,जिस तरह प्रकाश करने से अन्धकार दूर होता है। हाँ ,बेटा !! तुम सही कहती हो ,हम इंसानों के लिए वर्ण ज्ञान ,शब्द ज्ञान ,अर्थ ज्ञान अति आवश्यक है। माँ , ये वर्ण ,शब्द और अर्थ ज्ञान क्या होता है ? बताउंगी शाम को जब तुम्हारे दोस्त साथ होंगे। 

आरती ने शाम को अपने सभी दोस्तों को बैठक में बुला लिया , ज्ञान पर चर्चा होगी। सावित्री आकर बच्चों से मिलती है ,ज्ञान के बारे में कौन बता सकता है ? रमेश बताओ -मौसी !! ज्ञान के द्वारा ही हम अज्ञानता का नाश कर सकते हैं। सही कहा। सलमा ,तुम बताओ -शिक्षा के द्वारा ही हम कुरीतियों को समाप्त कर सकते हैं। शाबाश। शीला तुम बोलो - ज्ञान के द्वारा हम आत्म विश्वास प्राप्त कर सकते हैं। बहुत अच्छे। गौरव बोलो -शिक्षा पाकर ही हम किसी विषय में पारंगत होते हैं। नौकरी या अपना व्यवसाय कर सकते हैं। बिलकुल सही कहा बच्चों। 

अब मैं बताती हूँ की वर्ण ,शब्द और अर्थ ज्ञान क्या होता है ,वर्ण ज्ञान से हम भाषा का आरंभिक ज्ञान पाते हैं ,जैसे -अ आ ,क ,ख आदि सही वर्ण ज्ञान से ही हम व् और ब को समझ पाते  हैं। स ,श ,ष का सही उच्चारण भी हम वर्ण ज्ञान से कर पाते हैं। शब्द ज्ञान से आशय है कि वर्णों को उचित रूप से जोड़कर शब्द बनाना जैसे -कमल ,कलम ,अनार आदि। इसी तरह जब तक ,किसी शब्द का अर्थ स्पष्ट नहीं होगा तब तक ,बोलै या लिखा गया शब्द का कोई मतलब नहीं। जैसे -कोई कहे की खेत में कनक बिखरा है ,तो सही नहीं होगा ,यदि कहा जाय कि गेहूं बिखरा है तब ,अर्थ स्पष्ट होगा। कनक का एक अर्थ सोना होता है और एक अर्थ गेहूं भी होता है। शब्द का सही प्रयोग ही शब्द और अर्थ ज्ञान कहलाता है। इसलिए ज्ञान पाने के लिए पूर्ण मनोयोग होना चाहिए। 

शिक्षा के साथ ही हम अन्य विषय जैसे -नृत्य ,संगीत ,बाध्य ,विज्ञान ,कला आदि का ज्ञान पा सकते हैं। किसी भी विषय को जान जाना ही ज्ञान है ,पेड़ से पत्ता गिरा तो ,समझ आता है कि गुरुत्वाकर्षण होता है। पृथ्वी का गुरुत्व सभी वस्तुओं को अपनी और खींचता है। इसी प्रकार सभी ग्रहों का भी अपना गुरुत्वाकर्षण होता है। जब हम कुछ ज्ञान पाते  हैं तो आत्म विश्वास से भर जाते हैं। भाषाओँ का ज्ञान भी हमें विश्वास दिलाता है। 

बच्चों !! ज्ञान का दीपक जलाने से सभी प्रकार का अन्धकार नष्ट होता है। 































No comments: